बुलंदशहर: हैकर्स ने हैक की पुलिस कप्तान की फेसबुक आईडी, पैसे की डिमांड कर रहे आरोपी
बुलंदशहर। जिले में साइबर हैकर्स ने पुलिस कप्तान को अपना शिकार बना लिया है। उनकी फ़ेसबुक आईडी को हैकर्स ने हैक कर लिया। उनकी फेसबुक आईडी से कुछ लोगों से पैसों की डिमांड की जाने लगी। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कप्तान को दी, तो उन्हें इस मामले के बारे में पता चला। कप्तान …
बुलंदशहर। जिले में साइबर हैकर्स ने पुलिस कप्तान को अपना शिकार बना लिया है। उनकी फ़ेसबुक आईडी को हैकर्स ने हैक कर लिया। उनकी फेसबुक आईडी से कुछ लोगों से पैसों की डिमांड की जाने लगी। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कप्तान को दी, तो उन्हें इस मामले के बारे में पता चला।
कप्तान की आईडी हैक होने के बाद सर्विलांस टीम भी एक्टिव हो गई। हैक की गई आईडी को तुरंत रिस्टोर किया गया। इसके बाद कप्तान के द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उनकी आईडी को हैकर्स द्वारा हैक करके पैसे की डिमांड की जा रही है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस हैकर्स के झांसे में न आये और कोई पैसे न दे।
ऐसा कहा जा रहा है कि जब पुलिस कप्तान ही साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं तो फिर आम लोग कहां तक सुरक्षित होंगे।
SSP सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि हैकर्स द्वारा उनकी फेसबुक आईडी हैक करके पैसे की डिमांड की जा रही थी। आईडी को सर्विलांस टीम ने रिस्टोर कर लिया है। जल्द ही हैकर्स को पकड़ लिया जाएगा।
पढ़ें-अयोध्या: कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, स्कूलों में फिर बढ़ेगी सतर्कता
