बाराबंकी: प्रयास ट्रस्ट ने स्वास्थ्य कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सोमवार को प्रयास दिव्यांग ट्रस्ट द्वारा देवास सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही साथ निशुल्क कैंप लगाकर दिव्यांगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवा ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने ट्रस्ट द्वारा किए …

बाराबंकी। सोमवार को प्रयास दिव्यांग ट्रस्ट द्वारा देवास सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही साथ निशुल्क कैंप लगाकर दिव्यांगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवा ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस तरह कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और आम जनमानस से अपील की कि जनमानस से जुड़े हुए इस पहलू पर लोग बढ़-चढ़कर भाग ले। ट्रस्ट की संरक्षिका अनीता शुक्ला ने कहा सरकार द्वारा दिव्यांगों को मिलने वाली तमाम योजनाएं हम गांव गांव पहुंचा रहे और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा यूटीआई कार्ड बनवाने के लिए जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहां दिव्यांगजन सरकार की चलने वाली योजनाओं के एक दूसरे से साझा करें जिससे दिव्यांग भाई-बहनों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विभव शुक्ला, सचिव नीरज यादव के साथ साथ स्थानीय दिव्यांग उपस्थित रहे।

पढ़ें- मुरादाबाद: फ्री मेडिकल कैंप में गरीब और असहाय लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

संबंधित समाचार