बहराइच: राहुल और परिवार की हत्या से ब्राह्मण संगठन नाराज, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रयागराज निवासी राहुल तिवारी और पत्नी के साथ बच्चों की हत्या को लेकर ब्राम्हण संगठन नाराज है। सोमवार को संगठन के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, साथ ही दोषी पुलिस के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय उर्फ ललऊ की अगुवाई में …

बहराइच। प्रयागराज निवासी राहुल तिवारी और पत्नी के साथ बच्चों की हत्या को लेकर ब्राम्हण संगठन नाराज है। सोमवार को संगठन के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, साथ ही दोषी पुलिस के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय उर्फ ललऊ की अगुवाई में ब्राम्हण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। ज्ञापन में सभी का कहना है कि प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागल पुर गांव निवासी राहुल तिवारी, उनकी पत्नी और तीन छोटी बेटियों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं न ही किसी पुलिस कर्मी पर कार्यवाई हुई है।

ऐसे में मृतक राहुल के पिता को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई करने, हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। ब्राम्हण संगठन का कहना है कि आज प्रदेश में समुदाय के लोगों की लगातार हत्या होना चिंता का विषय है।

सभी ने स्वतंत्र जांच न होने पर सीबीआई जांच की भी मांग की है। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजुला पाठक, प्रदेश महासचिव एडवोकेट सतेंद्र शुक्ला समेत अन्य लोग शामिल रहे।

पढ़ें- बाराबंकी: पत्रकारों ने घंटों दिया धरना विधायक को सौंपा ज्ञापन, दरोगा को हटाने की मांग

संबंधित समाचार