अयोध्या : निरीक्षण करने पहुंचे मेयर ने सुनी समस्या, कहा- रामकोर्ट वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर होगा कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत रामकोट वार्ड में चलाए जा रहे विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया। इसके साथ-साथ वार्ड में भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। स्थानीय पार्षद रमेश दास व नागरिकों से निगम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिसके …

अयोध्या। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत रामकोट वार्ड में चलाए जा रहे विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया। इसके साथ-साथ वार्ड में भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।

स्थानीय पार्षद रमेश दास व नागरिकों से निगम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिसके समाधान के लिए उच्चधिकारियों,अभियंताओं को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। मेयर ने रामकोट वार्ड को प्राथमिकताओं में बताया है।

इसके साथ-साथ वार्ड की सफाई व्यवस्था को उत्कृष्ट किए जाने के लिए भी मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया। मेयर द्वारा अवगत कराया गया कि रामकोट वार्ड अंतर्गत हनुमानगढ़ी व रामलला विराजमान स्थापित है, जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन बना रहता है।

इसके दृष्टिगत इस क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विकास प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सफाई की व्यवस्था भी सुदृढ की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अयोध्या को सभी मानकों पर उत्कृष्ट बनाकर विश्व पटल पर स्थापित करना हमारा लक्ष्य है जिसके लिए निगम पूर्णरूपेण प्रयासरत है।

अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक कमल कुमार, सहायक अभियंता सत्येश कुमार, ड्रॉफ्टमैन अजय सहाय आदि निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी: जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार