रामपुर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत
रामपुर, अमृत विचार। दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमे एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पटवाई थाना क्षेत्र …
रामपुर, अमृत विचार। दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमे एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव दोहरिया निवासी हरविंदर सिंह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए रविवार शाम को शहर आ रहे थे कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शादी की मढ़ैया पेंट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से भिड़त हो गई थी। हादसे में हरविंदर और उसकी पत्नी दोनों घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हरविंदर को मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी जमीन मामले में आजम खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
