Jahangirpuri Violence: बड़ी सफलता, वीडियो में फायरिंग करने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में फायरिंग करने वाला सोनू चिकना को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को उसे स्पेशल स्टाफ/एनडब्ल्यूडी ने दबोचा है। इसमें सोनू चिकना की गिरफ्तारी बेहद अहम मानी जा रही है। सोनू चिकना की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार दोपहर …

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में फायरिंग करने वाला सोनू चिकना को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को उसे स्पेशल स्टाफ/एनडब्ल्यूडी ने दबोचा है। इसमें सोनू चिकना की गिरफ्तारी बेहद अहम मानी जा रही है। सोनू चिकना की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार दोपहर को उसके घर पर दबिश देने गई थी, जिसके बाद टीम के ऊपर पथराव की कोशिश हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। फिलहाल आरोपी सोनू गिरफ्त में है। वहीं अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- Jahangirpuri Violence: बिना परमीशन निकाली गई थी जहांगीरपुरी में शोभायात्रा, विहिप और बजरंग दल पर FIR

संबंधित समाचार