हल्द्वानी: बुधवार से शुक्रवार तक मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार से बारिश होने की संभावनाओं ने किसानों को डरा दिया है। उन्हें अपने खेतों में तैयार खड़ी फसल के खराब होने का डर सताने लगा है। कई किसानों ने फसल काटने के लिए जुगत तेज कर दी है तो कई किसान श्रमिक नहीं मिलने से परेशान हैं। मौसम विभाग ने बुधवार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार से बारिश होने की संभावनाओं ने किसानों को डरा दिया है। उन्हें अपने खेतों में तैयार खड़ी फसल के खराब होने का डर सताने लगा है। कई किसानों ने फसल काटने के लिए जुगत तेज कर दी है तो कई किसान श्रमिक नहीं मिलने से परेशान हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने की संभावनाएं जताई है।

अप्रैल में मई-जून जैसी तपिस के असर से जहां गेहूं की फसल तैयार हो गई तो अब बारिश की संभावनाओं के चलते उनके बर्बाद होने का डर किसानों को सताने लगा है। गौलापार क्षेत्र में काफी रकवे में गेहूं की फसल होती है। अप्रैल के महीने में गेहूं कटान का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन श्रमिक नहीं मिलने और तमाम अन्य दिक्कतों के कारण किसान गेहूं कटान में देरी कर बैठते हैं। गौलापार के ही किसान गौलापार के किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने छह बीघा में गेहूं की फसल की है, लेकिन श्रमिक नहीं मिलने की वजह से उसकी कटाई नहीं करा पाए हैं। अब भी श्रमिक नहीं मिल रही है, खुद से परिवार की मदद से कुछ फसल काटी है।

संबंधित समाचार