पर्यटन सीजन में नैनीताल में खुलेंगी दो अस्थायी पुलिस चौकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पर्यटन सीजन को देखते हुए जिला पुलिस ने दो अस्थायी चौकियां खोलने का फैसला लिया है। ये अस्थाई चौकियां बुधवार से अस्तित्व में आ जाएंगी। इन चौकियों को दूसरी स्थायी चौकियों जैसी लगभग सभी सुविधाएं और उपकरण मुहैया कराये जायेंगे। इसके साथ ही ड्रोन से भी यातायात व्यवस्था की निगरानी की तैयारी चल …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पर्यटन सीजन को देखते हुए जिला पुलिस ने दो अस्थायी चौकियां खोलने का फैसला लिया है। ये अस्थाई चौकियां बुधवार से अस्तित्व में आ जाएंगी। इन चौकियों को दूसरी स्थायी चौकियों जैसी लगभग सभी सुविधाएं और उपकरण मुहैया कराये जायेंगे। इसके साथ ही ड्रोन से भी यातायात व्यवस्था की निगरानी की तैयारी चल रही है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान जिले की सड़कों पर वाहनों का भारी बोझ रहता है। इस दौरान जाम तो लगता ही है। साथ ही पर्यटकों को भी अन्य तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नैनीताल पुलिस ‘अतिथि देवो भव’ की अवधारणा पर काम कर रही है। इसके तहत पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए दो अस्थायी चौकियां खोलने का फैसला लिया गया है। पहली चौकी रूसी बाईपास की सीमा पर खोली जा रही है। जबकि दूसरी नारायण नगर में खोली जायेगी। इन दोनों ही चौकियों का प्रभार दो एसआई पर होगा। दोनों ही चौकी प्रभारियों को चार-चार कांस्टेबल भी दिये जायेंगे।

इसके अलावा इन्हें सरकारी वाहन और वायरलेस सिस्टम भी दिया जायेगा। जाम के दौरान चौकी के प्रभारी और कांस्टेबल जाम को सामान्य करने का भी काम करेंगे। साथ ही पर्यटकों की समस्याओं का निस्तारण भी करेंगे। ये अस्थायी चौकियां दो माह के लिए खोली जायेंगी, जो 20 अप्रैल से अस्तित्व में आ जायेंगी।

संबंधित समाचार