काठगोदाम से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन चलाए जाने की मांग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने लिखा पत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन चलाए जाने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने कहा है कि इस ट्रेन के संचालन से कुमाऊं के दूरदराज के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन चलाए जाने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने कहा है कि इस ट्रेन के संचालन से कुमाऊं के दूरदराज के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में आसानी होगी।
पत्र में अजय भट्ट ने लिखा कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुंबई तक समर स्पेशल नाम से रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जबकि काठगोदाम कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। यहां दूरदराज पर्वतीय क्षेत्रों के लोग यात्रा के लिए आते हैं। इसके अलावा नैनीताल से मुंबई और मुंबई से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। लिहाजा काठगोदाम से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन ना होने से इन यात्रियों को परेशानियां होती हैं। इसलिए इस ट्रेन को नियमित तौर पर चलाया जाए।
