लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के 10 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 10 छात्रों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक साथ इतने छात्रों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम विश्वविद्यालय पहुंची और 100 से ज्यादा सैंपल एकत्रित किए। …
लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 10 छात्रों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
एक साथ इतने छात्रों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम विश्वविद्यालय पहुंची और 100 से ज्यादा सैंपल एकत्रित किए। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। बताया जा रहा है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में छात्र ऑफलाइन परिक्षा का विरोध कर रहे थे,लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ऑफलाइन परिक्षा कराने की बात कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं,प्रदेश में 115 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे में 1 लाख 42 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस जांच हुई, जिसमें 115 नए मामले सामने आए।
यहा भी पढ़ें : भारत में कोरोना वायरस के 4,575 नए मामले, 145 लोगों की मौत
