कुशीनगर : बाइक की डिग्गी तोड़ चार लाख का आभूषण ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर उचक्कों ने दिनदहाड़े बाइक की दिग्गी तोड़ लाखो की आभूषण व नगदी उड़ा लिए। दिनदहाड़े इस घटना से अन्य व्यवसायियों में दहशत फैल गया है। बता दें कि मथौली बाजार में ये पहली घटना नही इसके पूर्व …

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर उचक्कों ने दिनदहाड़े बाइक की दिग्गी तोड़ लाखो की आभूषण व नगदी उड़ा लिए। दिनदहाड़े इस घटना से अन्य व्यवसायियों में दहशत फैल गया है।

बता दें कि मथौली बाजार में ये पहली घटना नही इसके पूर्व दर्जनों दुकानों का ताला तोड़कर किया जा चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलाशा नही कर पायी है, जो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मथौली बाजार मुख्य चौराहे पर गौनरिया निवासी सतीष कुमार वर्मा पुत्र लाल जी वर्मा मथौली चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान खोला है। रोज की भांति सोमवार को दुकान खोलने आया बाईक खड़ा कर दुकान खोल रहा था। इसी दौरान उचक्कों ने खडी़ बाइक की डिक्की तोड़कर झोले में रखा चार लाख रुपए की आभूषण जिसमें सोना-चांदी सहित नगदी रुपए लें उड़े।

पीड़ित इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। उल्लेखनी है कि पीड़ित के दुकान से पुलिस चौकी मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर है। उचक्कों के दिनदहाड़े इस दुस्साहसिक घटना को लेकर अन्य व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और पुलिस के कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे है।

सूचना पर मौके से पहुंचे मथौली बाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मामले की जांच करने की बात बता रहे है। इसके पूर्व मथौली बाजार चौराहे पर दर्जनों चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस एक भी मामलो का खुलाशा नही कर पाई है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों का हौसला बुलंद हो रहा है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरे व हजारों का सामान ले उड़े चोर 

संबंधित समाचार