खरगौन हिंसा: दोनों हाथ नहीं फिर भी बना दिया दंगाई, बुलडोजर से ढहा दी दुकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मध्य प्रदेश।  खरगौन हिंसा मामले में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ तालाब चौक मस्जिद के पास संजय नगर इलाके में केस दर्ज किया गया, जहां पहले रामनवमी के जुलूस पर हमला किया गया था। मध्य प्रदेश के खरगौन में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रूख …

मध्य प्रदेश।  खरगौन हिंसा मामले में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ तालाब चौक मस्जिद के पास संजय नगर इलाके में केस दर्ज किया गया, जहां पहले रामनवमी के जुलूस पर हमला किया गया था। मध्य प्रदेश के खरगौन में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया था। अब वह आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रहा है।

इसी सिलसिले में बुलडोजर से वसीम शेख नाम के ऐसे शख्स की गुमटी गिरा दी गई गई। जिसके दोनों हाथ 2005 में एक हादसे में कट गए थे। पुलिस-प्रशासन की नजरों में हाथ गवाने वाला को दंगों का आरोपी बना दिया है । वसीम शेख के परिवार में 5 सदस्य हैं और जिस दुकान को सरकार के बुलडोजर ने ढहाया उससे ही सबका गुजारा चल रहा था। वसीम शेख दो बच्चों के पिता हैं

35 साल के वसीम शेख 2005 में बिजली की करंट के चपेट में आ गए थे। इस हादसे में उसे गहरी चोट लगीं और दोनों हाथ काटने पड़ गए. आज तक के साथ खास बातचीत करते हुए वसीम शेख ने अपना दुख जाहिर किया। वसीम शेख ने कहा, ‘मेरी गुमटी को ध्वस्त कर दिया है, जिसमें एक छोटा सा बिजनेस करता था। उस गुमटी में मैं कैंडी बेचता था और अपने पांच लोगों के परिवार का गुजारा करता था।

ये भी पढ़ें-

Jahangirpuri Violence: गृहमंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर पुलिस को दिए सख्त निर्देश, दोबारा ऐसी हिंसा न हो करें सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार