Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 13वें दिन रहे स्थिर, जानिए अपने शहर का रेट
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल की मंगलवार की लेटेस्ट कीमत जारी कर दी गई है। आज 13वें दिन भी रेट में कोई इजाफा नहीं किया गया है। बता दें कि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.03 …
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल की मंगलवार की लेटेस्ट कीमत जारी कर दी गई है। आज 13वें दिन भी रेट में कोई इजाफा नहीं किया गया है। बता दें कि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। गोरखपुर में पेट्रोल 105.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.69 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं गाजियाबाद में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.82 रुपये प्रति लीटर हैं। नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
पढ़ें- उन्नाव: पेट्रोल पंप के पास खेतों में लगी भीषण आग, HT लाइन का तार टूटने से हुआ हादसा
