अलीगढ़: विवादित बयान देने पर सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज, कहा- मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ेंगी मुस्लिम महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले में सपा की नेता रुबीना खान पर विवादित बयान देने को लेकर केस दर्ज हो गया है। रुबीना खान के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।  दरअसल उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ने की बात कही थी। रुबीना खान ने कहा था कि ‘रमज़ान के …

अलीगढ़। जिले में सपा की नेता रुबीना खान पर विवादित बयान देने को लेकर केस दर्ज हो गया है। रुबीना खान के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।  दरअसल उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ने की बात कही थी।

रुबीना खान ने कहा था कि ‘रमज़ान के वक़्त हमारे धर्म में अड़ंगा लगा रखा है। अगर बाज़ नहीं आए तो हम महिलाओं ने चूड़ी नहीं पहन रखी। हम भी मंदिर के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगे।’

रुबीना खानम ने अपने खिलाफ दर्ज हुए इस मुक़दमे को लेकर कहा, ‘मेरे ऊपर बिल्कुल गलत मुक़दमा दर्ज हुआ है। मैंने कोई ऐसी बात नही कही है। हर इंसान को अपनी बात रखने का हक है। इस देश के अंदर लोकतंत्र है और हर धर्म के लोगों को अपनी-अपनी बात रखने का हक है।’

जानकारी देते हुए सीओ श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि वीडियो में एक समुदाय विशेष के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बातों का जिक्र हुआ था। थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।

पढ़ें- गाजियाबाद: आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज ने दिया विवादित बयान, FIR दर्ज

 

संबंधित समाचार