The Immortals of Meluha: शेखर कपूर ढूंढ रहे सीरीज की सती, बॉलीवुड की इन दो टॉप एक्ट्रेसेस से हुई मीटिंग
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर शेखर कपूर अमीश त्रिपाठी की शिव ट्राइलॉजी ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बेस्ड एक सीरीज को बनाने जा रहे हैं। आपको बतादे कि अपने करियर में ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। मगर इस बार मार्च में शिव ट्राइलॉजी ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ …
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर शेखर कपूर अमीश त्रिपाठी की शिव ट्राइलॉजी ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बेस्ड एक सीरीज को बनाने जा रहे हैं। आपको बतादे कि अपने करियर में ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है।
मगर इस बार मार्च में शिव ट्राइलॉजी ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ इस सीरीज की ओफिशिअल अनाउंसमेंट के बाद डायरेक्टर ने फिल्म की कास्टिंग प्रोसेस पर काम शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में ‘सती’ का किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस से संपर्क किया गया है।
फिल्म निर्माता ने सीरीज में सती की भूमिका निभाने के लिए कृति सेनॉन और श्रद्धा कपूर दोनों से संपर्क किया है। अब देखना तो यह कि श्रद्धा कपूर और कृति सेनॉन में कौन निभाएगी ‘सती’ का किरदार? शिव की इस जर्नी में ‘सती’ का किरदार बहुत ही अहम है और फिल्म में इस किरदार की कास्टिंग के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
आपको बतादें कि अभी इस फिल्म के लिए शिव के किरदार के लिए तलाश है जारी डायरेक्टरों ने पिछले दो महीनों में कृति और श्रद्धा दोनों के साथ कई मिटिंग की हैं साथ ही साथ लुक टेस्ट भी हो चुका है। आपको बतादें कि ‘सती’ की कास्टिंग इस बात पर निर्भर करेगी कि भगवान शिव की भूमिका कौन निभाएंग। इस लिए फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स की तलाश अभी भी जारी है। और अभी तय होना बाकी है कि कौन निभायेगा सती का किरदार।
यह भी पढ़ें-Alia-Ranbir Reception: आज होगा रणबीर और आलिया का वेडिंग रिसेप्शन, शामिल होंगे यह सितारे
