Samantha को भूल Naga Chaitanya जल्द करेंगे दूसरी शादी, प्लानिंग शुरू
मुंबई। समांथा और नागा चैतन्या की शादी टूटने पर फैंस काफी दुखी हुए थे। फिल्मी गलियारों में अब नागा चैतन्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्या फिर से शादी कर सकते हैं। ये काफी सरप्राइजिंग है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक ना ही नागा चैतन्या और …
मुंबई। समांथा और नागा चैतन्या की शादी टूटने पर फैंस काफी दुखी हुए थे। फिल्मी गलियारों में अब नागा चैतन्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्या फिर से शादी कर सकते हैं। ये काफी सरप्राइजिंग है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक ना ही नागा चैतन्या और ना ही उनके परिवार की तरफ से कोई कंफर्मेशन आया है।
रिपोर्ट का कहना है कि समांथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्या टूट गए हैं। वो काफी अकेला और डीमोटिवेटेड फील कर रहे हैं। वो फिर से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि नागा चैतन्या किसी एक्ट्रेस से शादी करेंगे या किसी और से।
‘फैमिली मैन 2’ में सामंथा ने जो बोल्ड कैरेक्टर प्ले किया था, उससे नागा चैतन्य काफी नाराज हो गए थे। उन्हें सामंथा का फिल्मों में बोल्ड अवतार पसंद नहीं था। लोगों का मानना है कि इस वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गईं और ये दरार इतनी बढ़ गई कि नागा चैतन्य और सामंथा अलग हो गए।
