बहराइच: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, छत के कुंडे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बिसवां गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। रामगांव थाना क्षेत्र के भकला गोपालपुर ग्राम पंचायत के जलीलपुर गांव निवासी मृतका के पिता मोहम्मद शकील ने बताया कि …

बहराइच। बिसवां गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की।

रामगांव थाना क्षेत्र के भकला गोपालपुर ग्राम पंचायत के जलीलपुर गांव निवासी मृतका के पिता मोहम्मद शकील ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व अपने बेटी चांदनी(22) का विवाह बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवां गांव के रफीक से की थी। मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी ने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मायके वालों की तरफ से थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।

सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। एसओ आरडी मौर्य ने बताया कि फौती सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की गई है।

मृतका का पति सिलसिले मेहनत-मजदूरी मुंबई में है। घर पर केवल मृतका की सास व बहन रहती थी।  मायके वालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

बिना हस्ताक्षर मिला सुसाइड नोट

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को बिना हस्ताक्षर के सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतका ने बिना तनाव के आत्महत्या करने की बात को लिखा है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

पढ़ें- बांदा: नाबालिग से हुई छेड़खानी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस तो पिता ने लगा ली फांसी

संबंधित समाचार