मुरादाबाद: पत्नी और बेटी को मारने के लिए कचहरी में चाकू लेकर पहुंचा युवक, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को एक युवक चाकू लेकर कचहरी पहुंच गया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन पर चाकू लगा दिया और मासूम बेटी को छीनकर भागने लगा। यह देख मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया इसके बाद उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। मूंढापांडे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को एक युवक चाकू लेकर कचहरी पहुंच गया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन पर चाकू लगा दिया और मासूम बेटी को छीनकर भागने लगा। यह देख मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया इसके बाद उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चक लालपुर निवासी महिला की शादी करीब 4 साल पूर्व मेरठ जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली निवासी शुभम के साथ हुई थी। महिला की 3 साल की बेटी भी है। आरोप है कि शिवम नशा करता है और कोई काम धंधा भी नहीं करता इसके चलते दो साल से महिला अपने मायके में रह रही है।

महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा खर्चे का वादा कर रखा है। मंगलवार को महिला अपने पिता के साथ तारीख पर कचहरी आई थी। तारीख लेने के बाद वह अपने अधिवक्ता के चेंबर की ओर जा रही थी। तभी उसका पति शिवम अपने पिता गजेंद्र के साथ हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंच गया।

आरोपी ने महिला की गर्दन पर चाकू रख दिया और बेटी को छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए अधिवक्ताओं और लोगों ने आरोपी को चाकू समेत पकड़ लिया। इसके बाद उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल 

संबंधित समाचार