ट्रक ने सीआरपीएफ वाहन को मारी टक्कर, एक जवान की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हैदरपोरा बाईपास पर एक ट्रक ने सोमवार रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक जवान की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायलों में ट्रक में सवार एक व्यक्ति भी शामिल है। विश्वस्त …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हैदरपोरा बाईपास पर एक ट्रक ने सोमवार रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक जवान की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायलों में ट्रक में सवार एक व्यक्ति भी शामिल है।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ के सभी घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया जहां कांस्टेबल एम. एन. मणि ने दम तोड़ दिया। घायल कंडक्टर तनवीर हुसैन को श्रीनगर केमहाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
सीआरपीएफ के घायल जवानों की पहचान मंजेश कुमार, चालक हेमराज सैनी, सुशांत विश्वास, गंगा राम, इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा, जसराज बत्ती, सुशांत कुमार स्वैन, दिलीप कुमार, शिव कुमार, प्रमोद किरो और ज्ञान प्रकाश के रूप में की गयी है। ट्रक चालक इरशाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात
