मुरादाबाद : डीएम से मिले सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बैनर तले समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन आदि ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलकर ज्ञापन दिया। इसके माध्यम से धार्मिक जुलूसों में आसामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के कारण उन पर कारवाई करने की मांग की। जिला संयोजक सलीम बाबरी के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बैनर तले समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन आदि ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलकर ज्ञापन दिया। इसके माध्यम से धार्मिक जुलूसों में आसामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के कारण उन पर कारवाई करने की मांग की।

जिला संयोजक सलीम बाबरी के नेतृत्व में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, कुंदरकी विधायक जियाउर रहमान बर्क, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि असामाजिक तत्व धार्मिक जुलूस, शोभा यात्रा की आड़ में धार्मिक स्थलों पर भगवा ध्वज फहराकर इस्लाम के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर मुसलमानों की धार्मिक भावना को भड़का रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर मुरादाबाद शहर में निकाली जाती शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों ने मुस्लिम समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन माहौल बिगड़ने से बच गया। पूरे देश में धार्मिक जुलूसों में नंगी तलवारें लहराते हुए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी कारवाई करने और मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों के सुरक्षा करने की मांग की। कहा कि ऐसी हरकतों से देश की छवि खराब हो रही है। इस पर जल्द रोक लगाई जाए। विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, बब्बन अब्बासी, असलम पंचायती, शाहिद अंसारी, हाजी जावेद, मिर्जा अरशद बेग, मोहसिन खान, शाहिल शम्सी, सलीम बाबरी आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो कार्रवाई’, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर की मांग

 

संबंधित समाचार