बाराबंकी: पशुओं को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सात पशु बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। राम सनेही घाट थाना अंतर्गत ग्राम कोइलहा मजरे शाहपुर में पुलिस ने तीन ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ कर बेच दिया करते थे। इनके पास से 7 पशु भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के मुताबिक रामसनेहीघाट थाने की पुलिस टीम …

बाराबंकी। राम सनेही घाट थाना अंतर्गत ग्राम कोइलहा मजरे शाहपुर में पुलिस ने तीन ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ कर बेच दिया करते थे। इनके पास से 7 पशु भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के मुताबिक रामसनेहीघाट थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को संजय पासी बेटा सियाराम पासी, राजू पासी बेटा सियाराम पासी निवासीगण ग्राम धोबहिया मजरे गौरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी तथा धर्मराज पासी बेटा रामबहादुर पासी निवासी ग्राम बेलवा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को ग्राम कोइलहा मजरे शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

यह भी  पढ़ें-अयोध्या: सिपाही लूटकांड में आरोपियों का असलहा छिपाने वाला युवक कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार