Russia-Ukraine War: जापान यूक्रेन को गैस मास्क, हैजमैट सूट भेजेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। रूसी सेना द्वारा रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की बढ़ती चिंताओं के बीच जापान यूक्रेन को गैस मास्क, हैज़मैट सूट (हैजर्डस मैटिरियल यानी खतरनाक सामग्री से बचाव करने वाला सूट) और ड्रोन भेजेगा। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशि ने मंगलवार को बताया कि जापान यूक्रेन सरकार के अनुरोध पर रसायन रोधी आयुध उपकरण भेज …

टोक्यो। रूसी सेना द्वारा रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की बढ़ती चिंताओं के बीच जापान यूक्रेन को गैस मास्क, हैज़मैट सूट (हैजर्डस मैटिरियल यानी खतरनाक सामग्री से बचाव करने वाला सूट) और ड्रोन भेजेगा। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशि ने मंगलवार को बताया कि जापान यूक्रेन सरकार के अनुरोध पर रसायन रोधी आयुध उपकरण भेज रहा है।

जापान ने यूक्रेन को पिछले महीने बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य गैर घातक हथियार उपकरण भेजे थे। जापान अन्य देशों को हथियार निर्यात नहीं करता है, लेकिन उसने यह कहकर यूक्रेन को छूट दी कि उस पर हमला किया गया है।

यह खेप भेजे जाने के कारण जापान में विवाद खड़ा हो गया है, जिसका शांतिवादी संविधान युद्ध से दूर रहने की बात करता है। किशि ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले रूस के हमले के खिलाफ कड़ा कदम उठाना, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है।’’

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: ‘रूस के औद्योगिक क्षेत्र पर कब्जे के लिए शुरू की लड़ाई’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म