अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं में मिली खून की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में मंगलवार को सिफ्सा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें अयोध्या की चिकित्सक डॉ. अंकिता चौधरी और डॉ. प्रियंका सिंह ने 70 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई छात्राओं में 70 प्रतिशत तक खून की कमी पाई गई। …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में मंगलवार को सिफ्सा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें अयोध्या की चिकित्सक डॉ. अंकिता चौधरी और डॉ. प्रियंका सिंह ने 70 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई छात्राओं में 70 प्रतिशत तक खून की कमी पाई गई।

चिकित्सकों ने खून की कमी वाली छात्राओं को बेहतर खान-पान के साथ हरी साग-सब्जियों सेवन की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने इस सबंध में विश्विद्यालय प्रशासन को भी एक रिपोर्ट दी है। इसके अलावा शिविर में अपच, भूख न लगना, मोटापा, वजन कम होना व डिसमेनोरीया के लक्षण भी 4 से दस प्रतिशत पाई गई।

इन रोगों से पीड़ित छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, जिसमें उचित खान पान की सलाह दी गई। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाजकार्य के समन्वयक डॉ. विनय मिश्रा के निर्देशन में किया गया। पल्लव पाण्डेय, स्वतंत्र त्रिपाठी, सीमा मिश्रा, संजय मिश्रा, नियता मिश्रा, अंकुर वर्मा, योगेंद्र, अंशिका, आयुषी, देवेश, अंशुमान, नवीन आदि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शुरू की प्रवेश प्रक्रिया, अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित

संबंधित समाचार