अयोध्या: बीएनकेबी महाविद्यालय में संगठित नकल के मामले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी महाविद्यालय में नौ अप्रैल को पकड़ी गई संगठित नकल के मामले में खेल जारी है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे प्रकरण में अजब गजब रवैया दिखा रहा है। संगठित नकल के इस मामले की जांच के लिए अब एक कमेटी गठित की गई है। पहले यह बताया जा रहा …

अयोध्या। अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी महाविद्यालय में नौ अप्रैल को पकड़ी गई संगठित नकल के मामले में खेल जारी है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे प्रकरण में अजब गजब रवैया दिखा रहा है। संगठित नकल के इस मामले की जांच के लिए अब एक कमेटी गठित की गई है। पहले यह बताया जा रहा था कि परीक्षा समिति फैसला लेगी, लेकिन समिति ने कमेटी बना कर गेंद उसके पाले में डाल दी।

यही नहीं इस मामले में बुलाई गई परीक्षा समिति की बैठक भी बेहद गोपनीय तरीके से करा ली गई। सूत्रों के अनुसार 16 अप्रैल को परीक्षा समिति की अचानक बैठक बुलाई गई थी, जिसकी कोई भी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई, जबकि नियमों के तहत परीक्षा समिति की बैठक की सूचना दी जाती है। वह भी तब जब इतने महत्वपूर्ण विषय को लेकर बैठक बुलाई गई। इस पूरे प्रकरण में नौ अप्रैल से विश्वविद्यालय प्रशासन बैक फुट पर दिखाई दे रहा है।

संगठित नकल पकड़े जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आज तक कोई अधिकृत बयान नहीं सामने आया, जबकि अम्बेडकरनगर के डीएम ने छापे के दौरान बीएनकेबी में नकल पकड़ी थी और बाकायदा प्राचार्य समेत कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध एफआईआर तक दर्ज कराई थी। इसके बाद डीएम की ओर से पूरी रिपोर्ट भी अवध विश्विद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भेजी गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा तैनात आब्जर्वर ने भी अपनी अलग रिपोर्ट भेजी थी।

दोनों रिपोर्ट में संगठित नकल पाए जाने का उल्लेख किया गया था। बता दें कि नौ अप्रैल को बीएनकेबी में ला परीक्षा के दौरान नकल का यह मामला पकड़ा गया था। उस दिन संबधित केंद्र पर कुल 333 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। मंगलवार को इस संबंध में मीडिया प्रभारी विजेन्द्रू चतुवेर्दी ने बताया कि 16 अप्रैल को परीक्षा समिति की बैठक हुई है। समिति ने बीएनकेबी के मामले में कमेटी बना दी है। कमेटी पूरे तथ्यों की गहन अध्ययन करेगी। उसके उपरांत विश्वविद्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: मुख्य बाजार में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, हड़कंप

संबंधित समाचार