रुद्रपुर: मोबाइल लूटने आये उचक्के बाइक व मोबाइल छोड़कर भागे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फैक्ट्री कर्मी का मोबाइल लूटना उचक्कों को उस समय महंगा पड़ गया जब मोबाइल लूट के दौरान उनकी बाइक फिसल गई और बाइक पर सवार दोनों उचक्के अनियंत्रित होकर गिर गये। इस दौरान वह बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गये। फैक्ट्री कर्मी ने उचक्कों की बाइक पुलिस को सौंप उनके खिलाफ …

रुद्रपुर, अमृत विचार। फैक्ट्री कर्मी का मोबाइल लूटना उचक्कों को उस समय महंगा पड़ गया जब मोबाइल लूट के दौरान उनकी बाइक फिसल गई और बाइक पर सवार दोनों उचक्के अनियंत्रित होकर गिर गये। इस दौरान वह बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गये। फैक्ट्री कर्मी ने उचक्कों की बाइक पुलिस को सौंप उनके खिलाफ तहरीर भी दे दी है।

मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को सिडकुल के सेक्टर 11 में एक कंपनी में कार्य करने वाले सौरभ शर्मा सोमवार रात को ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहा था। तभी उसने किच्छा बाइपास पर झील के सामने करीब रात 11.30 बजे समय देखने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकाला। इस दौरान अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके पास आकर बाइक की रफ्तार कम की और पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

तभी हिम्मत दिखाते हुए सौरभ ने उस युवक का कॉलर पकड़ लिया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक गिर पड़े। वह तीनों सौरभ के साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को आता देख वह तीनों बाइक और लूटा हुआ मोबाइल वहीं छोड़कर भाग गये। सौरभ ने बाइक ट्रांजिट कैंप थाने में जमाकर घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन युवकों की तलाश शुरू कर दी है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव