काशीपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक पर घूमने निकले दो युवक में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आना मान रही है। जिला मुरादाबाद के तहसील …

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक पर घूमने निकले दो युवक में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आना मान रही है।

जिला मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद सुहैल (21) मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपने दोस्त वासिद के साथ बाइक पर घूमने निकला था। इसी दौरान मुरादाबाद-काशीपुर रोड पर तिकोनिया से तीन किलोमीटर आगे बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी वासिद हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार