रायबरेली: खेत में वृद्ध का लावारिस शव मिलने से हड़कंप
रायबरेली। बुधवार की सुबह खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के गांव भवानी खेड़ा का है। बुधवार की सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ गए तो गांव से थोड़ी दूर …
रायबरेली। बुधवार की सुबह खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के गांव भवानी खेड़ा का है। बुधवार की सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ गए तो गांव से थोड़ी दूर पर एक खेत में वृद्ध का शव पड़ा देखकर ग्रामीण सहम गए। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को सीएचसी लाई है। वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है।
वृद्ध सुनसान स्थान वाले खेत में कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई ? इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता वृद्ध की शिनाख्त कराना है। इसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में कोशिश कर रही है। वृद्ध धारीदार शर्ट और सफेद पायजामा पहने हुए है। उसके शरीर पर प्रत्यक्ष कोई चोट के निशान भी नहीं है।
पढ़ें-चुनौतियों के बावजूद
