सहारनपुर: सपा के वरिष्ठ मुस्लिम नेता सिकंदर अली ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता सिकंदर अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। खबरों की मानें तो सिकंदर अली ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि मुस्लिम …

सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता सिकंदर अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। खबरों की मानें तो सिकंदर अली ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि मुस्लिम नेताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर अखिलेश यादव की चुप्पी से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी। सपा के पूर्व जिला महासचिव समेत अन्य विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं सपा नेता सिकंदर अली ने कहा कि आजम खान की गिरफ्तारी समेत कई मामलों में अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह वह सपा नहीं है जो मुलायम सिंह यादव के समय थी। अखिलेश यादव के नई हवा है नई सपा के नारे पर भी निशाना साधा।

पढ़ें- Pakistan: PoK के PM अब्दुल क्यूम नियाजी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा