बाराबंकी: एक दमकल की गाड़ी पर टिकी है लाखों की सुरक्षा, आग बुझाने में हो रही मुश्किल
बाराबंकी। आग लगी तो कैसे बुझेगी? यह रामसनेहीघाट तहसील के लिए एक गंभीर प्रश्न बना हुआ है। प्रश्न की गंभीरता इन दिनों इसलिए भी और अधिक बढ़ जाती है कि गर्मियां शुरु होने के साथ ही आगजनी की घटनाओं की संख्या में में इजाफा होने लगता है। रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत मालिनपुर स्थित फायर स्टेशन पर …
बाराबंकी। आग लगी तो कैसे बुझेगी? यह रामसनेहीघाट तहसील के लिए एक गंभीर प्रश्न बना हुआ है। प्रश्न की गंभीरता इन दिनों इसलिए भी और अधिक बढ़ जाती है कि गर्मियां शुरु होने के साथ ही आगजनी की घटनाओं की संख्या में में इजाफा होने लगता है। रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत मालिनपुर स्थित फायर स्टेशन पर एक दमकल की गाड़ी है।
इस एक गाड़ी पर प्राथमिक विद्यालय , इंटर व डिग्री कालेज सरकारी बैंक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तहसील क्षेत्र के सैकड़ो गाँव व नगर पंचायतों की सुरक्षा का दारोमदार टिका है। तहसील क्षेत्र की नगर पंचायतों में स्टैटिक टैंक उपलब्ध नहीं है। तहसील क्षेत्र की नगर पंचायतों में आपात स्थिति से निपटने के लिये दमकल की गाड़ियों का अभाव है। इस लिहाज से देखा जाए तो लगभग 15 लाख की आबादी वाली तहसील में सुरक्षा का जिम्मा एक दमकल के भरोसे पर है।
आबादी एवं क्षेत्रफल के लिहाज से कम है दमकलें
तहसील क्षेत्र की आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से जो एक दमकल तहसील स्तर पर है, वह पर्याप्त नहीं है। अगर कभी यह खराब हो जाये तो आपात स्थिति में क्या होगा ? व एक साथ अगर दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं अगर हो जातीं है तो दमकल वहां कैसे पहुचेंगी और आग कैसे बुझेगी यह अपने आप मे एक बड़ा सवाल है ? जिससे बड़े जान माल के नुकसान का खतरा भी बढ़ जाता है । जानकारों के अनुसार अभी तहसील के लिए दो दमकलों की और दरकार है। तहसीलों में दमकल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिससे आग लगने पर दमकल जल्द से जल्द पहुँचकर उसे पर काबू पा सके और नुकसान कम सामने आए।
अग्निकांड होने पर कैसे करें बचाव
जागरूक रहे, चूल्हे की आग पूरी तरह बुझा दें। इलेक्ट्रिक से आग लगने पर मेन स्विच से कनेक्शन काट दें, बालू झलकर या अग्निशामक यंत्र से आग बुझाए। सिलिडर में आग लगने पर जूट के होरे या काट न के चादर को भिगोकर तेजी से लपेट दें। सिलिक को गिरने या टकराने न दें।
अभी यह है सुविधा
वाटर टेंडर एक, टोइंग व्हीकल जीप एक ,पोर्टेबल पम्प एक ,स्टैटिक टैंक एक फायर स्टेशन प्रांगण में उपलब्ध है। सभी कार्यशील है। प्रभारी इंचार्ज एक स्टाप , फायर सर्विस चालक एक , फायर मैन सिपाही आठ फ्लोवर एक स्वीपर एक सभी स्टाप प्रशिक्षित है।
कितना स्टाप है कम
प्रभारी इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ फायर मैन सिपाही , एक फ्लोवर , एक चालक व अग्निशमन अधिकारी की कमी है। इस विषय पर उपजिलाधिकारी विजय त्रिवेदी ने बताया की इस कमी को लेकर अग्निशमन विभाग व प्रशासन को पत्राचार किया जाएगा व यह कमी दूर की जाएगी। इस विषय पर क्षेत्रीय विधायक व खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने कहा की पिछले पांच वर्षों में प्रशासनिक भवन का नव निर्माण व नई फायर ब्रिगेड गाड़ी आई है। जल्द ही क्षेत्रीय लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर जो कमियां है उनको दूर करने का प्रयास करूंगा।
