गाजियाबाद: स्कूल बस से सिर निकालकर उल्टी कर रहे चौथी क्लास के छात्र की हुई मौत
गाजियाबाद। बुधवार सुबह मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्कूल बस में सवार चौथी कक्षा के एक बच्चे अनुराग की मौत हो गई। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर उल्टी करने लगा। तभी ड्राइवर ने बस को लापरवाही से मोड़ दिया। इससे लोहे के गेट से …
गाजियाबाद। बुधवार सुबह मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्कूल बस में सवार चौथी कक्षा के एक बच्चे अनुराग की मौत हो गई। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर उल्टी करने लगा। तभी ड्राइवर ने बस को लापरवाही से मोड़ दिया।
इससे लोहे के गेट से अनुराग का सिर जा टकराया। अनुराग तेजी से चिल्लाया तो बस ड्राइवर ने बस रोकी। लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे का शव देखकर बिलख पड़े। पैरेंट्स ने ड्राइवर की लापरवाही पर स्कूल प्रिंसिपल से हाथापाई करते हुए उन पर चप्पलें फेंक दी।
बीच-बचाव करने आए टीचर्स को भी पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। फिलहाल, पुलिस ने प्रिंसिपल को कस्टडी में ले लिया है।
पढ़ें- बहराइच: बाइक न मिलने से नाराज नाती ने नाना पर लाठी से किया वार, मौत
