दर्दनाक हादसा: झुग्गी में आग लगने से परिवार के सात लोगों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के ताजपुर रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक झुग्गी में आग लगने से परिवार के सात लोगों की जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मध्यरात्रि के बाद दो बजे एक झुग्गी में आग लगने से उसमें सो रहे परिवार के सात लोगों की झुलसकर मौत …

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के ताजपुर रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक झुग्गी में आग लगने से परिवार के सात लोगों की जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मध्यरात्रि के बाद दो बजे एक झुग्गी में आग लगने से उसमें सो रहे परिवार के सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। हादसे में पति-पत्नी और पांच बच्चों की ज़िंदा जलकर मौत हो गयी। मारा गया परिवार बिहार से सम्बंधित बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ समय से लुधियाना में रह रहा था। जांच टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

इसे भी पढ़ें-

जहांगीरपुरी हिंसा: सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की किसी को न हो छूट- मुख्तार अब्बास नकवी

 

 

 

संबंधित समाचार