मथुरा: भजनों की आवाज हुई कम, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बंद किया लाउडस्पीकर
मथुरा। जिले में लाउडस्पीकर को लेकर नई गाइडलाइन जारी होने का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बुधवार की सुबह से मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बंद कर दिया। लाउडस्पीकर से रोज सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक मंगलाचरण आरती और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ चलता था। लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद …
मथुरा। जिले में लाउडस्पीकर को लेकर नई गाइडलाइन जारी होने का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बुधवार की सुबह से मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बंद कर दिया। लाउडस्पीकर से रोज सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक मंगलाचरण आरती और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ चलता था।
लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने आदेश जारी किया था। इसमें लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक परिसर में ही सीमित रखने के लिए कहा गया था। जिसके चलते लाउडस्पीकर बंद कर दिए गए।
श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश का सम्मान करते हुए उन्होंने और संस्थान के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने मंगलवार रात को विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया कि कृष्ण जन्म स्थान की चोटी पर लगा हुआ लाउडस्पीकर बंद कर दिया जाए।
