रामपुर : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो पशु तस्करों को पकड़ा, एक के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद ताशका के जंगल में छापा मारा। पुलिस को आता देखकर पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए पशु तस्करों पर फायरिंग की। जिसमें एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद ताशका के जंगल में छापा मारा। पुलिस को आता देखकर पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए पशु तस्करों पर फायरिंग की। जिसमें एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे को थाने ले आई। पुलिस को मौके से पांच कारतूस, दो तमंचे मिले।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के आदेश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी के चलते सिविल लाइन पुलिस को बुधवार को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम ताशका के जंगल में दो व्यक्ति प्रतिबन्धित पशु के वध की तैयारी कर रहे है। इसी दौरान पुलिस को आता देखकर पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया।

जिससे एक बदमाश गुडडू पुत्र नसीम निवासी ग्राम मातीपुर थाना मूंढापांड के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। फईम पुत्र अब्दुल रसीद निवासी काशीराम कालोनी पहाड़ी गेट थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया।घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

मौके से कु्ररतापूर्वक बंधा हुआ पशु व वध करने के उपकरण, तराजू, बांट, तथा आरोपी गुडडू के कब्जे से एक तमंचा,दो जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस तमंचे के नाल में फसा हुआ मिला।जबकि फईम के कब्जे से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:- देश का युवा किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह

संबंधित समाचार