Malaika Arora Photos : मलाइका अरोड़ा ने ट्रेडिशनल अवतार में ढाया कहर, सादगी से लूटा फैंस का दिल
मुंबई। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद …
मुंबई। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक और स्काई ब्लू के कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना हैं। इसके साथ ही उन्होंने हेवी नेकपीस कैरी किया है।

इसके साथ उन्होंने हेयर बन बनाया हुआ है और हाथ में ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। मलाइका ने लहंगे में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। सिंपल हेयर स्टाइल और मिनिमल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

मलाइका लाइट पिंक कलर के लहंगा और चोली पहने हुए बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने इस लुक से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हर कोई उनके हुस्न का दीवाना हो गया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिस पर लाइक्स की बरसात हो गई है।

मलाइका की इन तस्वीरों को देख फैंस मलाइका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मुन्नी आज भी यंग और ब्यूटीफुल है।’ तो वहीं अन्य यूजर ने उनकी फिटनेस का राज पूछा। वही एक फैन ने लिखा- आप हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। लेकिन अब मलाइका एकदम फिट है। मलाइका काम पर वापसी कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका आजकल अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका और अर्जुन की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद है।

ये भी पढ़ें : रश्मि देसाई ने ट्रेडिशनल लुक में काराया फोटो शूट, तस्वीरें देख फैंस ने किया रिएक्ट
