हरदोई: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहन को विदा कराने जा रहा उसका भाई रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि मल्लावां कोतवाली के बंदीपुर निवासी 23 सतीश बेटा अमरनाथ मंगलवार की …

हरदोई। बहन को विदा कराने जा रहा उसका भाई रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताते है कि मल्लावां कोतवाली के बंदीपुर निवासी 23 सतीश बेटा अमरनाथ मंगलवार की शाम बाइक से अपनी बहन को विदा कराने के लिए उसकी ससुराल शाहजहांपुर जा रहा था। इसी बीच बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर साण्डी थाने के दुर्गागंज के पास सतीश की बाइक और सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर हो गई।

टक्कर लगने से सतीश के सिर में गहरी चोंट पहुंची। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही वहां आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। अमरनाथ के तीन बेटे थे। जिनमें सतीश छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी। खबर सुनते ही सतीश की पत्नी पछाड़ मार कर बेहोश हो गई। रोते-रोते उसका काफी बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-बुलंदशहर: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, चालक गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज