बहराइच: मनरेगा कार्य में बड़ा घोटाला, ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलकर किया लाखों का गबन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज तहसील के मरौठी गांव में मनरेगा कार्य में बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलकर फर्जी अभिलेख के द्वारा सात लाख पांच हजार रुपए निकाल लिए। जांच में खुलासा होने पर मनरेगा लोकपाल ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी, डीएम और मुख्य सचिव को …

बहराइच। कैसरगंज तहसील के मरौठी गांव में मनरेगा कार्य में बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलकर फर्जी अभिलेख के द्वारा सात लाख पांच हजार रुपए निकाल लिए।

जांच में खुलासा होने पर मनरेगा लोकपाल ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी, डीएम और मुख्य सचिव को पत्र दिया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप है।

कैसरगंज तहसील के ग्राम मरौठी की ग्राम प्रधान रहनुमा खातून हैं। ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारियों पर सड़क, आवास और अन्य विकास कार्यों में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। शिकायत पर मनरेगा के लोकपाल उमेश कुमार तिवारी गांव में जांच करने पहुंचे।

जांच के दौरान ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। मनरेगा लोकपाल ने बताया कि बिना निर्माण कार्य के ही फर्जी अभिलेख बनाकर सात लाख पांच हजार रुपए का गबन किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान के साथ पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक शामिल हैं।

इसकी पुष्टि होने पर मनरेगा लोकपाल उमेश तिवारी ने ग्राम प्रधान रहनुमा खातून, सचिव अंकुर श्रीवास्तव और तकनीकी सहायक शिव भास्कर के विरुद्ध के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए कैसरगंज थाने में पत्र दिया है। साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य सचिव को भी घोटाले का पत्र भेजा है। इससे ग्राम प्रधान और अधिकारियों में हड़कंप है।

पढ़ें- सीतापुर: लाखों रुपये के धान घोटाले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, पंद्रह सौ कुंतल धान कर लिया था गबन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका