बाराबंकी: गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गर्मियां आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों की चिता बढ़ गई है। बुधवार दोपहर दरियाबाद ब्लॉक के पहरूपुर गांव में सुनील , गुड्डू चतुर्वेदी गंगाराम यादव के खेत में खड़ी गेंहू की पराली में अज्ञात कारणों से …

बाराबंकी। गर्मियां आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों की चिता बढ़ गई है। बुधवार दोपहर दरियाबाद ब्लॉक के पहरूपुर गांव में सुनील , गुड्डू चतुर्वेदी गंगाराम यादव के खेत में खड़ी गेंहू की पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

आग से गेहूं की पराली जलकर खाख हो गयी व आग ने राजिंदर मिश्रा के खेत मे लगी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गेहूं की करीब 2 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोपहर के समय गुड्डू  के खेत से अचानक धुआं निकलने लगा। लोग वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। आग देख लोगों ने शोर मचा दिया।

आग ने पास में ही राजिंदर आदि के खेत को भी चपेट में ले लिया। पराली में लगी आग ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी जलने लगी। खेत मालिकों ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया व सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

फायर कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच गए और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है ।

पढ़ें- मथुरा : गांव में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, बुरी तरह झुलस गए छह मवेशी

संबंधित समाचार