सुनील शेट्टी के घर में बजेगी शहनाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी!
मुंबई। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी के हाथों में भी जल्दी ही क्रिकेटर केएल राहुल के नाम की मेहंदी लगने वाली है। खबरों की मानें तो ये स्टार कपल जल्दी ही शादी की तैयारी में है। इन दोनों की डेटिंग रयूमर्स तो काफी पहले से ही थी। अब ताजा खबर के …
मुंबई। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी के हाथों में भी जल्दी ही क्रिकेटर केएल राहुल के नाम की मेहंदी लगने वाली है। खबरों की मानें तो ये स्टार कपल जल्दी ही शादी की तैयारी में है। इन दोनों की डेटिंग रयूमर्स तो काफी पहले से ही थी। अब ताजा खबर के मुताबिक ये स्टार कपल अपने रिश्ते को नाम देने की तैयारी में है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया, राहुल को लंबे टाइम से डेट कर रही हैं। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। अथिया के साथ-साथ राहुल भी कई मौकों पर उनके साथ फोटो शेयर कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो इन दोनों की शादी इसी साल होगी। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के मुताबिक होगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि केएल राहुल ने हाल ही में आईपीएल मैच में शतक जड़ा था। राहुल के इस शतक के बाद सुनील शेट्टी ने उनकी तारीफ की थी। उन्होंने राहुल को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी।
