किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं खतौनी के फार्म- मंडलायुक्त नवदीप रिनवा
बाराबंकी। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा बुधवार को अचानक तकरीबन 10:30 बजे जिले की रामनगर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील परिसर व तहसील स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। आदेश दिया कि खतौनी के फॉर्म किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आपदा धनराज पीड़ित को देने में कोई देरी न की जाए। तहसील परिसर के …
बाराबंकी। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा बुधवार को अचानक तकरीबन 10:30 बजे जिले की रामनगर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील परिसर व तहसील स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। आदेश दिया कि खतौनी के फॉर्म किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आपदा धनराज पीड़ित को देने में कोई देरी न की जाए। तहसील परिसर के कोनों में गंदगी व दीवारों पर लगे जाले और परिसर के बाहर फैले बिजली के तारों को देखकर उसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने के साथ तहसील आए हुए फरियादियों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए । इस दौरान तहसील आए हुए कुछ फरियादियों के शिकायत पत्र भी मंडलायुक्त ने लिए हैं।
कमिश्नर के अचानक पहुंचने से हलकान रहे तहसील कर्मी
मंडलायुक्त ने तहसील में बने खतौनी केंद्र की खिड़की पर कर्मचारियों से गांव की खतौनी निकालकर प्रक्रिया को समझा। इस पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि किसान बाहर से फॉर्म खरीद कर लाते हैं। तो उन्हें खतौनी जी जाती है। इस पर उन्होंने कहा कि खतौनी केंद्र पर ही खतौनी फार्म रखकर किसानों को मुफ्त दें। साथ ही खतौनी केंद्र को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
घंटो तक एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण
कमिश्नर तहसीलदार कोर्ट पहुंचे मंडलायुक्त ने जहां फाइलों पर फर्द को स्पष्ट लिखें जाने की हिदायत दी। ताकि अगली तिथि में कार्रवाई स्पष्ट समझ आ सके। कहा कि बैनामा की फाइलें आपत्ति कर्ता व वादी के नाम पर खारिज न करके बल्कि उसे आदेश में लगा कर रखें। जिसका आदेश करके उसी दिन अपलोड करें और अमलदरामद के लिए भेज दे। एसडीएम कोर्ट में बंटवारा पैमाइश के साथ बेदखली के वादों की फाइलें देखी तथा समय से उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। आपदा का कार्य देख रहे बाबू से ऐसे पीड़ित लोगों की त्वरित सहायता करने के निर्देश दिए। उनके इस औचक निरीक्षण की सूचना पाकर डीएम आदर्श सिंह व एडीएम राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए।
राजस्व निरीक्षक की तत्काल करें तैनाती
इस दौरान तहसील परिसर में एसडीएम के स्टेनो, मात्र एक नायाब तहसीलदार और एक राजस्व निरीक्षक होने आदि को लेकर स्टाफ की कमी का मुद्दा मंडलायुक्त के सामने आया। जिस पर उन्होंने तत्काल एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती करने के आदेश जिला अधिकारी को दिया है।
पढ़ें-बहराइच: बाइक न मिलने से नाराज नाती ने नाना को मारी लाठी, मौत
