सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दो एकड़ फसल जलकर हुई राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तालगांव/सीतापुर। तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव में अज्ञात कारणों से दो किसानों की दो एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कोतवाली इलाके के पुरवा परसेन्डी गांव निवासी …

तालगांव/सीतापुर। तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव में अज्ञात कारणों से दो किसानों की दो एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कोतवाली इलाके के पुरवा परसेन्डी गांव निवासी किसान मोहम्मद उस्मान पुत्र शेर अली व अलीमुन पत्नी शमीम के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

जिससे मोहम्मद उस्मान की पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गई। इसी बीच आग की लपटें गांव की ही किसान अलीमुन निशा पत्नी समीम के खेत तक पहुंच गई। जिससे उनका भी पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूँ की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से आसपास की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल को बचाया जा सका।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तालगांव पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे तालगांव के उपनिरीक्षक कमलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने लहरपुर तहसील प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर लहरपुर तहसील से लेखपाल शैलेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दो एकड़ फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। फसल का जायजा लेते हुए लेखपाल शैलेंद्र गुप्ता ने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।

आग लगने से 50 हजार का नुकसान

वहीं थाना रेउसा क्षेत्र के सेमरा गांव में थ्रेसर से फसल की मढ़ाई करते समय थ्रेसर की चिंगारी से गेहूं की कटी फसल में आग लग गई। फसल जलकर राख हो गयी। रेउसा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी जय प्रकाश अपने खेत में थ्रेसर से गेहूं की फसल की मढ़ाई कर रहा था। थ्रेसर मशीन से अचानक निकली चिंगारी से कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर में आग लग गयी। जब तक आग बुझाई जाती कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। आग लगने से लगभग 50 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गयी है।

यह भी पढ़ें:-राज्य दिवस की तर्ज पर जिला नगर एवं गांव दिवस भी मनाये जायें : सीएम योगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता