मुरादाबाद : मैडम! पति का काम बंद है, मानदेय का भुगतान करा दीजिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मैडम! मानदेय का भुगतान करा दीजिए… पति का काम बंद है, घर की आजीविका का निर्वाहन करना मुश्किल हो रहा है। नौ महीने हो गए है। बच्चों को स्कूलों में भी ताने मिल रहे है। बहुत परेशान हूं कुछ समाधान कीजिए.. कुछ इसी तरह की गुहार इन दिनों जिला प्रोबेशन अधिकारी से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मैडम! मानदेय का भुगतान करा दीजिए… पति का काम बंद है, घर की आजीविका का निर्वाहन करना मुश्किल हो रहा है। नौ महीने हो गए है। बच्चों को स्कूलों में भी ताने मिल रहे है। बहुत परेशान हूं कुछ समाधान कीजिए.. कुछ इसी तरह की गुहार इन दिनों जिला प्रोबेशन अधिकारी से महिला शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर की महिला कर्मी लगा रही है। उनका कहना है अगर इस महीने भुगतान नहीं हुआ तो सामुहिक बहिष्कार करेंगी।

जिले में केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर महिला शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का निर्माण कराया था। महिला शक्ति केंद्र में एक महिला कल्याण अधिकारी और दो समन्वयक की नियुक्ति की गई। जोकि क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों की प्रति जागरुक करने और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने का काम करेंगी। इसके अलावा घरेलू हिंसा समेत अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर बनाया गया। जहां महिलाओं के निवास व काउंसलिंग की व्यवस्था है। वन स्टॉप सेंटर में नौ महिला कर्मी तैनात है।

महिला शक्ति केंद्र महिला कल्याण अधिकारी अरुण और समन्वय सविता कुमारी ने बताया कि कोरोना काल में पति की नौकरी चली गई ऐसे में वह अकेले घर की जिम्मेदारी संभाले हुए है। बताया कि यहां नौ महीने से वेतन नहीं मिला, ऐसे में उन्होंने बच्चे की फीस भी मायके से पैसे लेकर जमा की है। आर्थिक तंगी के चलते घर में भी अब झगड़े शुरू हो गए है। मानदेय वेतन नहीं मिलने से सभी कर्मचारियों में रोष है। महिलाकर्मी मिलकर सामुहिक कार्य बहिष्कार बनाने की योजना बना रहे है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि दोनों की केंद्रों पर केंद्र व राज्य सरकार मिलकर भुगतान करती है। केंद्र सरकार की ओर से पैसा जारी नहीं हुआ है महिला कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए शासन में संपर्क भी किया गया। लेकिन, भुगतान पर कुछ बोल पाना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘राशन कार्ड सरेंडर करें अपात्र, नहीं तो होगी कारवाई’

संबंधित समाचार