हल्द्वानी: ठेकेदार और जेई पर बरस पड़ी महिला पार्षद, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर महिला पार्षद ने हंगामा कर दिया। ठेकेदार और जेई पर वह जमकर बरसी। मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ठेकेदार और जेई मिलकर मनमानी कर रहे हैं और आपत्ति के बाद भी उसमें सुधार नहीं किया जा रहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर महिला पार्षद ने हंगामा कर दिया। ठेकेदार और जेई पर वह जमकर बरसी। मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ठेकेदार और जेई मिलकर मनमानी कर रहे हैं और आपत्ति के बाद भी उसमें सुधार नहीं किया जा रहा है।

दरअसल, शहर के वार्ड संख्या 50 के कृष्णा कॉलोनी में तीन महीने पहले करीब डेढ़ किमी सड़क पर काम शुरू किया गया था। चुनाव के चलते काम बीच में रुका रहा। लेकिन, अब खड़ंजा बिछाना शुरू कर दिया है। महिला पार्षद नीमा भट्ट का आरोप है कि कॉलोनी की सड़क मात्र 12 फीट चौड़ी है, उसमें भी दोनों ओर नालियां बनाई जा रही हैं।

इसके साथ ही पुरानी सड़क के ऊपर ही नया खड़ंजा तैयार किया जा रहा है, जिससे घर नीचे सड़क ऊंची हो रही है। बरसात में यह इससे बड़ी दिक्कत होगी। कॉलोनी के लोगों के साथ उन्होंने विभाग में आपत्ति भी जताई। लेकिन, ठेकेदार मनमानी कर रहा है। अधिकारी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी की समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

कहीं भी खड़ंजा या सड़क का निर्माण हो रहा है तो उसमें नियमों का ध्यान दिया जा रहा है। इस तरह की शिकायत है तो उसे संज्ञान में लेते हुए जांच कराएंगे।
अशोक कुमार, ईई, लोनिवि

 

संबंधित समाचार