बाराबंकी: खंड विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों का लिया जायजा, दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा ने बुधवार को गोवंश आश्रय स्थल प्यारेपुर सरैंया का स्थलीय निरीक्षण कर बेजुबान पशुओं को गर्मी से बचने के उचित प्रबंधन के साथ साथ पानी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिये। गौशाला में मौजूद पशुओं की जानकारी लेते हुए सचिव को निर्देशित किया कि पशुओं को खाने …

मसौली/सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा ने बुधवार को गोवंश आश्रय स्थल प्यारेपुर सरैंया का स्थलीय निरीक्षण कर बेजुबान पशुओं को गर्मी से बचने के उचित प्रबंधन के साथ साथ पानी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिये।
गौशाला में मौजूद पशुओं की जानकारी लेते हुए सचिव को निर्देशित किया कि पशुओं को खाने के लिए हरी घास, भूसा, चोकर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने वहां पर बीमार पशुओं की भी जानकारी ली तथा आश्रय स्थल में मौजूद तालाब के आलावा पशुओं को पानी की उपलब्धता के निर्देश दिये तथा गौशाला में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने के अलावा निराश्रित गोवंशों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिये।बीडीओ डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने गौरक्षकों से कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आप लोग गौवंश की सेवा कर रहे है पशुओ के चारे पानी मे किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

गौशाला की साफ सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने प्रत्येक 15 दिन पर करहा लगाकर सफाई कराने के लिए कहा। ग्राम प्रधान इन्दु कुमार ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन पर अभियान के रूप में गौशाला की सफाई कराई जाती है।ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान समय में गौशाला में 84 पशुओ को संरक्षित किया गया है।

सिरौलीगौसपुर के उप जिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के साथ सबसे पहले बिरौली गो आश्रय केंद्र पहुंचे वहां उन्होंने घूम घूम कर सभी व्यवस्थाओं को देखा इसके बाद औलियालालपुर ठाकुरपुर श्यामनगर एवं हजरतपुर पहुंच कर वहां का हाल देखा उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि मौजूदा समय में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है इसलिए पशुओं के लिए छांव एवं पानी की अच्छी व्यवस्था बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गोबर व गोमूत्र खरीदकर गोवंशों को बचाने का काम करेगा गोरक्षक सेवा ट्रस्ट, जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

संबंधित समाचार