हरदोई: गेहूं काटने जा रहे दो किसानों की करंट लगने से मौत, एक झुलसा
हरदोई। खेत में गेहूं काटने जा रहे दो किसान उस वक्त काल के गाल में समा गए जबा वहां पहले से टूटे पड़े हाइटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आ गए। जबकि किसान बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे …
हरदोई। खेत में गेहूं काटने जा रहे दो किसान उस वक्त काल के गाल में समा गए जबा वहां पहले से टूटे पड़े हाइटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आ गए। जबकि किसान बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर से समूचे इलाके में सनसनी फैला गई।
बताते है कि टड़ियावां थाने के ककरहा मजरा पुरवा देवरिया निवासी 42 वर्षीय वीरपाल पुत्र सुक्खा बुधवार की शाम अपने 12 वर्षीय पुत्र अनुराग और गांव के ही 22 वर्षीय सत्येन्द्र पुत्र खुशीराम के साथ खेत पर गेहूं काटने जा रहा थे, तभी रास्ते में एक खेत में बिजली के हाइटेंशन तार टूटे हुए पड़े थे। अचानक तीनों उन्हीं तारों की चपेट में आ गए। इस हादसे में वीरपाल और सत्येन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वीरपाल का पुत्र अनुराग बुरी तरह झुलस गया।
हादसा होने से वहां खेतों में काम करने वाले किसानों के चीखने-चिल्लाने पर सारा गांव दौड़ पड़ा। करंट लगने से झुलसे अनुराग को पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत देख हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। इस तरह हादसा होने से ककरहा गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्ज़े में ले लिया है। हादसे की गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर : विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत
