यूपी में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, जानें अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में एक फिर से कोरोना अपने पेअर पसार रहा है। चौथे लहर की आहट के बीच यूपी में एक बार फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। बुधवार को कोरोना के 170 केस सामने आए, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 856 हो गई। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने …

लखनऊ। प्रदेश में एक फिर से कोरोना अपने पेअर पसार रहा है। चौथे लहर की आहट के बीच यूपी में एक बार फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। बुधवार को कोरोना के 170 केस सामने आए, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 856 हो गई।

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और सरकारी हॉस्पिटल्स ने अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

सभी मेडिकल कॉलेज को कहा गया है कि एक डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाया जाए। सरकारी अस्पतालों से कहा गया है कि 10 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित किया जाए।

बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है और निगरानी शुरू कर दी गई है।

चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डॉ एनसी प्रजापित ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण के मामले जरूर बढ़े हैं, लेकिन मरीजों को अस्पताल की जरूरत नहीं पड़ रही। फिर भी सभी मेडिकल कॉलेजों में हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

पढ़ें-स्वास्थ्य सलाहकार समिति ने जताया भरोसा: कोरोना की चौथी लहर में नहीं होगा ज्यादा असर

संबंधित समाचार