गाजियाबाद: बस में छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई की उठी मांग, परिजनों ने सड़क को किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। निजी स्कूल की बस में छात्र की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है. मोदी नगर थाने के सामने सड़क को जाम किया गया। मोदी नगर इलाके में कल बच्चे की मौत हुई थी। फिलहाल, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग …

गाजियाबाद। निजी स्कूल की बस में छात्र की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है. मोदी नगर थाने के सामने सड़क को जाम किया गया।

मोदी नगर इलाके में कल बच्चे की मौत हुई थी। फिलहाल, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं परिजन। बता दें कि बस से सिर निकालने पर खंभे से सिर टकराने के कारण छात्र की मौत हो गई थी।

बता दें, बुधवार सुबह स्कूल बस में सवार चौथी कक्षा के एक बच्चे अनुराग की मौत हो गई। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर उल्टी करने लगा। तभी ड्राइवर ने बस को लापरवाही से मोड़ दिया। इससे लोहे के गेट से अनुराग का सिर जा टकराया। अनुराग तेजी से चिल्लाया तो बस ड्राइवर ने बस रोकी। लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें- गाजियाबाद: स्कूल बस से सिर निकालकर उल्टी कर रहे चौथी क्लास के छात्र की हुई मौत

संबंधित समाचार