बारातियों को लेकर लौट रही बस पलटी, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में आज सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार करीब पंद्रह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ओरछा रोड़ …

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में आज सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार करीब पंद्रह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र के हमा गांव से एक बारात कल रात बड़ामलहरा गयी थी। वहां से सुबह वापस लौटने के दौरान बस हमा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार लगभग पंद्रह बाराती घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घायल को जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-

दो दिवसीय भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे बोरिस जाॅनसन

 

संबंधित समाचार