रायबरेली: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामला रायबरेली लखनऊ रेलखंड पर बछरावां थाना क्षेत्र के प्रधान ढाबा के पास का है। गुरुवार की सुबह जब लोग रेलवे लाइन की तरफ गए तो रेलवे ट्रैक के किनारे …

रायबरेली। गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामला रायबरेली लखनऊ रेलखंड पर बछरावां थाना क्षेत्र के प्रधान ढाबा के पास का है। गुरुवार की सुबह जब लोग रेलवे लाइन की तरफ गए तो रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का क्षत विक्षत शव देखकर दंग रह गए।

महिला का सिर धड़ से कटा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस महिला के शव की पहचान का प्रयास कर रही है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही हैं।

पढ़ें-प्रयागराज: SSP ने किया औचक निरीक्षण, दो दरोगा समेत 10 सिपाहियों पर गिरी कार्रवाई की गाज

संबंधित समाचार