IPL 2022 : अक्षर पटेल ने कहा- कोरोना संक्रमण के बाद रिकी पोंटिंग से बातचीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा
मुंबई। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच से पहले कोरोना संक्रमण की शिकार दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला अक्षर पटेल ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से बातचीत से उनकी टीम का मनोबल बढ़ा, जिसके दम पर उन्होंने जीत दर्ज की । कोरोना संकट से जूझने के बावजूद दिल्ली ने पंजाब को आईपीएल के मैच …
मुंबई। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच से पहले कोरोना संक्रमण की शिकार दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला अक्षर पटेल ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से बातचीत से उनकी टीम का मनोबल बढ़ा, जिसके दम पर उन्होंने जीत दर्ज की । कोरोना संकट से जूझने के बावजूद दिल्ली ने पंजाब को आईपीएल के मैच में नौ विकेट से हराया । यह मैच पुणे की बजाय यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मैच से चंद घंटे पहले ही दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे।
अक्षर ने कहा ,‘‘ हम पृथकवास में थे और उसके दो तीन दिन बाद अभ्यास शुरू किया । पोंटिंग ने हमसे कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं। हमें मैच खेलना है । या तो पॉजिटिव मामलों के बारे में सोचकर तैयारी भूल जायें या यह सोचकर कि बाहरी चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं, तैयारी पर फोकस करें ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपने खेल पर फोकस कर रहे थे और उसी के मुताबिक रणनीति बनाई। उनकी बातें हमारे जेहन में थी।’’
दिल्ली ने पंजाब को 115 रन पर समेटने के बाद 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 60 रन बनाये । अक्षर ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के फॉर्म में लौटने पर खुशी जताते हुए कहा कि दिल्ली टीम प्रबंधन ने उसकी काफी हौसलाअफजाई की है । उन्होंने कहा ,‘‘ माहौल काफी अहम होता है । कुलदीप को आत्मविश्वास की जरूरत थी । एक या दो सत्र खराब जाने पर आत्मविश्वास कम हो जाता है । ऋषभ पंत और कोचिंग स्टाफ ने उसे जरूरी आत्मविश्वास दिया ।’
कुलदीप यादव ने अक्षर पटेल के साथ साझा किया ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब
दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड साथी गेंदबाज अक्षर पटेल के साथ साझा किया। कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट और अक्षर ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। बता दें कि कुलदीप यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कुलदीप ने कहा,’मैं इस अवॉर्ड को अक्षर के साथ शेयर करना चाहूंगा। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में अहम विकेट निकाले। मैंने केजी (रबाडा) के खिलाफ बहुत खेले हैं। मैं यह बात अच्छी तरह से जानता था कि उनके पैर ज्यादा नहीं हिलते, मेरा प्लान चाइनामैन और गूगली गेंदबाजी करने का था।
?️"Man Of The Match main Axar ke saath share karna chahta hoon" – @imkuldeep18 ?? #YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #DCvPBKS | @ACKOIndia#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/7blYtR7U3b
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 21, 2022
ये भी पढ़ें : IPL 2022, DC Vs PBKS : डेविड वॉर्नर ने ‘पुष्पा’ अवतार में मनाया जीत का जश्न, ऋषभ पंत ने भी लूटी महफिल
