हरदोई: किशोरी की गला रेतकर की गई हत्या, घर के बाहर फेंका शव
हरदोई। किशोरी की गला रेत कर हत्या करने के बाद उसका शव घर के बाहर फेंकने की वारदात ने इलाके में सनसनी फैली हुई है। वारदात में किसी अपने हाथ हो सकता है। इसी के इर्द-गिर्द पुलिस की जांच शुरू हो गई है। बताते हैं कि गुरुवार की सुबह अतरौली थाने के जखावां गांव के …
हरदोई। किशोरी की गला रेत कर हत्या करने के बाद उसका शव घर के बाहर फेंकने की वारदात ने इलाके में सनसनी फैली हुई है। वारदात में किसी अपने हाथ हो सकता है। इसी के इर्द-गिर्द पुलिस की जांच शुरू हो गई है।
बताते हैं कि गुरुवार की सुबह अतरौली थाने के जखावां गांव के बाहर एक किशोरी का खून से लथ-पथ शव पड़ा हुआ देखा गया था। इसका पता होते ही इलाके के लोग सन्न रह गए। शव से कुछ ही दूरी पर खून से सनी हवाई चप्पल व मोबाइल पड़ा हुआ था। वहीं पर सरसों का तेल भी रखा हुआ पाया गया।
किशोरी के मकान की छत और उसके ज़ीने पर भी खून की छींटें पड़ी हुई देखी गई। हैरत की बात है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी किशोरी के घर वालों ने अपने होंठ सी रखे हैं। इसी वजह से पुलिस वारदात में किसी अपने का हाथ होने की बात मानते हुए गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।
इसका पता होते ही सीओ सण्डीला,एसएचओ दीपक शुक्ला और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस बारे में एसएचओ दीपक शुक्ला का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
अतरौली थाने के जखवां गांव में किशोरी की गला रेत कर हत्या होना ऑनर किलिंग का फिलहाल हिस्सा माना जा रहा है। मकान के बाहर शव का पड़ा होना और उसी की छत के साथ जीने पर खून की छींटें पड़ी मिलना इसी तरफ इशारा कर रही है। पुलिस की जांच भी इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है।
किशोरी की हत्या को लेकर तमाम तरह की बातें शुरू हो गई है। जिस तरीके से उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। उससे यही साबित हो रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का रहा होगा। वैसे कुछ लोग दबी ज़ुबान से इस तरह की काना-फूंसी भी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी इसी बात को आगे रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है।
पढ़ें- बरेली: शाहमतगंज में अधेड़ की पेचकस से सीना गोदकर हत्या, शौचालय की छत पर मिला शव
